scriptनाम भगवान का, काम शैतान का, पूरी बात जानकर दंग रह जाएंगे आप | woman suicide dowry case update news in hindi | Patrika News

नाम भगवान का, काम शैतान का, पूरी बात जानकर दंग रह जाएंगे आप

locationमथुराPublished: Sep 15, 2017 03:31:33 pm

Submitted by:

Santosh Pandey

विवाहिता के फांसी पर झूलने का मामला, मचा हड़कंप

dowery

dowery case

मथुरा। दहजे हत्या के मामले और लोभियों की बातें कही न कही से सामने आ ही जाती हैं। उसमें कितनी सच्चाई है यह जांच के बात पता चलता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है मथुरा जिले के राया थाना इलाके के कोयल गांव का। जहां पर मायके वालों का आरोप है कि विवाहिता की दहेज के लिए हत्या की गई है। यह घटना गुरुवार रात की है। आरोपियों के नाम भगवान कान्हा के हैं और काम शैतान वाले। इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।
यह है पूरी घटना

विवाहिता गीता की शादी 1 फरवरी 2017 को कोयल गांव निवासी गोविंदा पुत्र प्रेम सिंह के साथ हुई थी। कुछ दिन तो दोनों एक साथ रहे लेकिन शादी के कुछ महीने बाद दोनों में विवाद बढ़ने लगा। इस विवाद ने इतना भयानक रूप धारण कर लिया कि एक विवाहिता को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। आरोप है कि पति गोविंदा, जय जगदीश और जेठानी मीरा आए दिन गीता को दहेज के लिए परेशान करते थे। कई बार उसके साथ इन लोगों ने मारपीट भी की। गीता ने जब अपने साथ हुई मारपीट की घटना को अपने परिवार वालों को बताया तो परिजनों के होश उड़ गए। इस घटना के बाद से उसके घर वाले उसे अपने घर ले आए और गीता अपने मायके में ही रहने लगी। 12 सितंबर 2017 को गीता का पति गोविंदा उसे मायके से ससुराल ले गया था। मृतका की बहन का आरोप है कि 14 सितंबर की रात करीब 2:00 बजे उसकी बहन को ससुरालियों ने फांसी पर लटका दिया। गीता का पति, जेठ-जेठानी वहां से फरार हैं। घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दहेज़ के लिए मारपीट

वही मृतक गीता की बहन ने बताया कि एक गांव है कोयल। इसमें उसके बहन की शादी हुई थी और शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति सहित उसके परिवार वाले दहेज की मांग करने लगे। आए दिन मारपीट भी करने लगे। आरोप है कि उसे बहुत टॉर्चर किया जाता था। दहेज की मांग करते हुए उसे आए दिन मारते-पीटते थे। मृतका गीता के परिजनों ने थाना राय में पति गोविंदा पुत्र प्रेम सिंह, जेट जगदीश पुत्र प्रेम सिंह, जेठानी मीरा पत्नी जगदीश इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
होगी कड़ी कार्रवाई

राया थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कोयल गांव की विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर फांसी लगाकर मारने का आरोप लगाया है। जिसकी जांच हो रही है जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो