scriptफोन पर आंटी से की गंदी बात तो बीच सड़क पर मनचले की धुनाई | Women beat up young man in mathura | Patrika News

फोन पर आंटी से की गंदी बात तो बीच सड़क पर मनचले की धुनाई

locationमथुराPublished: Nov 22, 2017 07:09:07 pm

कई बार मना करने पर भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो महिला ने उसे पकड़ने का प्लान बनाया।

Women beat up young man

Women beat up young man

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के भैंस बघोरा तिराहे पर बुधवार को एक मनचले युवक की महिलाओं ने जमकर मजामत कर दी। एक महिला का आरोप था कि युवक उसे फोन कर परेशान करता था। आरोपी युवक की पहचान नहीं हो पाई है और ना ही पीड़ित महिला ने पुलिस से कोई मदद ली।

महिला को भेजता था अश्लील मैसेज
भैंस बघोरा तिराहे पर बुधवार दोपहर को कुछ लोगों ने बाइक सवार एक युवक पकड़ लिया और उसे पीटने लगे। पीटने वालों में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। जानकारी करने पर एक महिला ने बताया कि उक्त युवक कई महीनों से उसे फोन पर परेशान कर रहा था। वो फोन पर गंदी गंदी बातें करता था। कई बार मना करने पर भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिला के फोन पर अश्लीम मैसेज भेजने लगा।
ये भी पढ़ें- भाई के सामने बहन से तमंचे के बल पर लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा


चौराहे पर मनचले को चप्पलों से पीटा
पीड़ित महिला ने इस बारे में अपने परिजनों का बताया। जिसके बाद उन लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ने का प्लान बनाया। पीड़ित महिला के पास जब आरोपी का फोन कॉल आया तो उसने उसे मिलने के लिए बुलाया। बुधवार को पीड़ित और उसके परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और बीच चौराहे पर जमकर धुनाई कर दी। महिलाओं ने मनचले को चप्पलों से जमकर पीटा।

पुलिस से नहीं की शिकायत
चौराहे पर युवक की पिटाई होता देख वहां भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन किसी ने भी पुलिस को बुलाने की जहमत नहीं उठाई और ना ही उसे बचाया। सब तमाशबीन बने देखते रहे। वहीं पीड़ित महिला और उसके परिजनों ने भी पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की है। उन लोगों से बमुश्किल बचकर युवक वहां से चला गया। वो कहां का रहने वाला है इसका भी पता नहीं चल पाया है।

ट्रेंडिंग वीडियो