scriptVIDEO: Republic day 2019 पर भगवान कृष्ण की नगरी में दिखा अद्भुत नजारा, ऐसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा | wonderful sight showing in Lord Krishna's city on Republic day 2019 | Patrika News

VIDEO: Republic day 2019 पर भगवान कृष्ण की नगरी में दिखा अद्भुत नजारा, ऐसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा

locationमथुराPublished: Jan 26, 2019 04:04:07 pm

गणतंत्र दिवस 2019 के मौके पर भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में अद्भुत नजारा दिखाई दिया।

मथुरा। गणतंत्र दिवस 2019 के मौके पर भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में अद्भुत नजारा दिखाई दिया। यमुना घाट को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया। यह भव्य नजारा देखने के लिए आसपास के इलाकों से लोग बड़ी तादात में आए। तिरंगे के रंग में रंगे घाट पर लोग सेल्फी लेने से खुद को नहीं रोक पाए।

देश विदेश से आते हैं श्रद्धालु
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर यमुना के विश्राम घाट को अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के द्वारा भव्य तिरंगे के रूप में सजाया गया। घाट के चारों ओर तिरंगे के रंग गुब्बारों से पूरे गांव को सजाया गया, साथ ही सीढ़ियों पर दीप प्रज्वलन कर घाटों को एक नया रूप दिया गया। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने घाट को सजाए जाने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाता है और हमारी सोचा है कि क्यों ना हम इस गणतंत्र दिवस पर कुछ अलग और अच्छा करें। विश्राम घाट पर हजारों की संख्या में प्रतिदिन देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं और वह इस भव्य नजारे को देखेंगे तो वह भी तिरंगे के रंग में रंगने से नहीं बचेंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक, परिषद के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी एडवोकेट, अमित पाठक, संजीव चतुर्वेदी, राजकुमार कपूर, अनिल एवं युवा समिति संयोजक आशीष चतुर्वेदी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो