scriptयोगी बाबा 100 मुकदमे और लगा दें हम झेल लेंगे – जयंत चौधरी | Yogi Baba will face 100 cases and we will face it - Jayant Chaudhary | Patrika News

योगी बाबा 100 मुकदमे और लगा दें हम झेल लेंगे – जयंत चौधरी

locationमथुराPublished: Feb 12, 2021 05:10:27 pm

Submitted by:

arun rawat

– किसान महापंचायत में आये रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी – महापंचायत में केंद्र और योगी सरकार पर जमकर बरसे – किसान विरोधी है भाजपा सरकार – किसान महापंचायत में कई जिलों के किसानों ने लिया हिस्सा – बलदेव के अवैरनी में हुई महापंचायत

बलदेव में आयोजित किसान महापंचायत में किसानों को सम्बोधित करते जयंत चौधरी - फ़ोटो - पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क 

बलदेव में आयोजित किसान महापंचायत में किसानों को सम्बोधित करते जयंत चौधरी – फ़ोटो – पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क 

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क


मथुरा. राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी किसान पंचायत में भाग लेने के लिए मथुरा पहुँचे। किसान महापंचायत में पहुंचने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वही केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर उन्होंने बोलते हुए अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी सरकार है हम सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे।


केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए किसान विरोधी 3 कानूनों के विरोध में किसानों की महापंचायतों का दौर बदस्तूर जारी है। इसी श्रंखला में शुक्रवार को तहसील महावन के ब्लॉक बलदेव स्थित अवैरनी में राष्ट्रीय लोक दल के आव्हान पर किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बलदेव पहुंचे। मंच से भाजपा सरकार पर जयंत चौधरी ने जमकर निशाना साधा। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बाबा चाहे 100 मुकदमे और लगवा दें हम हारने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान के समर्थन मूल्य को तय करें। चाहे व्यापारी प्राइवेट क्षेत्र का हो या सरकार उसे खरीदें। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना ही चाहिए। सरकार को किसान के लिए लीगल कानूनी बनाना चाहिए।


जयंत चौधरी ने कहा कि लद्दाख में जो जवान लड़ते हुए शहीद हुए हैं उन्हें आखिरकार क्या मिला। चीन से अगर मुकाबला करना है आर्थिक तौर पर करें यह सिर्फ सेना के बल पर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को उसके लिए रणनीति बनानी चाहिए। सरकार मेक इन इंडिया का नारा देती है आज भी सभी चीज चाइना की बाज़ार में है।


वही किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संसद में किसान मुद्दे पर नहीं बोल पा रही है। प्रधानमंत्री किसानों के मुद्दे को संज्ञान में नहीं ले रहे हैं। यह किसानों का अपमान है।

By – Nirmal Rajpoot

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो