मथुरा

किचन का बिना नीरिक्षण किए वापस लौटीं योगी की मंत्री अनुपमा

भागवान बांके बिहारी की शरण में मंत्री, आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात

मथुराSep 10, 2017 / 02:16 pm

Santosh Pandey

योगी आदित्यनाथ

मथुरा। उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मथुरा पहुंचीं। वृंदावन स्थित भगवान बांके बिहारी की शरण में हैं। यहां पहुंच कर उन्होंने अपने आराध्य भगवान बांके बिहारी जी सहित कई मंदिरों के दर्शन किए। मिड डे मील वितरण करने वाली संस्था अक्षय पात्र के सेंटर पर शनिवार को करीब शाम 7 बजे पहुंची लेकिन वहां उन्होंने मिड डे मील किचन का निरीक्षण करने के बजाए वहां मौजूद RSS के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ गोपनीय मंत्रणा की। फिर किचन निरीक्षण किए बिना ही वहां से लौट गयी।
मथुरा आईं प्रदेश की बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास और पुष्टाहार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल मथुरा में तीनों विभागों के 2 मंडलों के अधिकारियों के साथ बैठक की और चल रही योजनाओं की जानकारी ली। वहीं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। बैठक खत्म होने के बाद वह सीधे वृंदावन पहुंची जहां उन्होंने बांके बिहारी और अक्षय पात्र के चंद्रोदय मंदिर के दर्शन किये और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान उन्होंने वृंदावन के बाजार से भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति और पोशाक, श्रृंगार के सामान भी खरीदा। यहां उन्होंने बाल विकास और बेसिक शिक्षा विभाग राजस्व की मंडलीय बैठक कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। आगे बेहतर करने के निर्देश भी दिए। बैठक के बाद वह भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन आई। उन्होंने कहा कि बांके बिहारी सरकार की अर्जी लगाए बिना तो कोई आगे बढ़ी नहीं सकता है ।
प्रदेश का कल्याण हो

मंत्री ने बताया कि बांके बिहारी से अर्जी लगाई हूं कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को निरोगी, दीर्घायु करना और भ्रष्टाचार, जातिवाद, गरीबी चली जाए है और पूरे प्रदेश का कल्याण हो। ऐसी कामना करके यहां से जा रहे हैं। अक्षय पात्र की किचिन का नीरिक्षण करने पर उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र मिड डे मील उपलब्ध करता है वहां कैसे भोजन बनता है उसके कैसे डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है उसकी जानकारी उन्होंने वहां के अधिकारियों से ले ली है।

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.