ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया कि काफी समय से रोशनी की मनोरोग की दवाई चल रही थी। पुलिस ने पीहर पक्ष में उसके भाई देवीलाल निवासी गोलूवाला को सूचना दी है।
पीहर पक्ष के आने पर ही शव का पंचनामा करवाया जाएगा। मृतका के दो पुत्रियां व एक पुत्र है। रोशनी की शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी।