scriptयुवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को मिले अहम सुराग | Youth Shot Dead in Illegal Relation | Patrika News

युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को मिले अहम सुराग

locationमथुराPublished: Nov 16, 2019 05:53:10 pm

एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रथम दृष्टया इसमें अवैध संबंधों की बात भी निकल कर आ रही है।

युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को मिले अहम सुराग

युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को मिले अहम सुराग

मथुरा। अज्ञात हमलावरों द्वारा युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें– पूर्व प्रधान की चाकुओं से गोदकर की हत्या, हत्यारे फरार

ये है मामला

जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लोहरिया पट्टी में प्रेम सिंह पुत्र भगवान सिंह उम्र करीब 30 वर्ष हर दिन की तरह दूध लेकर जा रहे था। रास्ते में प्रेम सिंह को कुछ लोगों ने घेर लिया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में प्रेम सिंह को गोली लगी जिसमें प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर आनन-फानन में लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रेम सिंह को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि प्रेम सिंह पर जानलेवा हमला किसने किया।
यह भी पढ़ें– बाबा के भेष में आए बदमाशों ने किसानों को हाइवे पर दिन दहाड़े लूटा

परिजनों को हत्या की आशंका

वहीं मृतक प्रेम सिंह के परिजन चेतन सिंह ने बताया कि शव एमल गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर बुर्जियों में पड़ा मिला है। प्रेम सिंह की हत्या की गई है।
यह भी पढ़ें

लाख कोशिशों के बावजूद ताजमहल के शहर में नहीं रुक रहा है खनन, देखें वीडियो

एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रथम दृष्टया इसमें अवैध संबंधों की बात भी निकल कर आ रही है लेकिन गहनता से जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला क्या है। उसीके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो