scriptमहिला मित्र से मिलने ससुराल पहुंचा युवक, हुआ ये हाल | Youth wounded by bullet injuries in Mathura | Patrika News

महिला मित्र से मिलने ससुराल पहुंचा युवक, हुआ ये हाल

locationमथुराPublished: Apr 01, 2018 09:36:50 pm

एटा का रहने वाला युवक अपनी महिला मित्र से मिलने मथुरा आया था।

घायल युवक
मथुरा। जिले के थाना जमुनापार इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक घायल हो गया। एटा का रहने वाला युवक अपनी महिला मित्र से मिलने मथुरा आया था। घायल युवक का आरोप है कि उसकी महिला मित्र के ससुरालीजनों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी। गोली युवक के पैर में लग गयी। घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की भी बात सामने आ रही है।

एटा का रहने वाला है युवक
एटा का रहने वाला सनी रविवार को अपनी महिला मित्र से मिलने मथुरा के थाना जमुनापार के गांव नगला पोला आया था। युवक का आरोप है कि उसकी महिला मित्र को एक युवक परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत उसने जन शिकायत प्रकोष्ठ में की। सनी के अनुसार वो इसी मामले में महिला से मिलने नगला पोला आया था, लेकिन वहां उसके ससुरालीजनों ने गोली चला दी। गोली युवक के पैर में लगी। जिसकी वजह से वो घायल हो गया। युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल घायल युवक को जिला अस्पताल ले कर आई। पुलिस ने घायल युवक से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार सनी का महिला से पूर्व में प्रेम प्रसंग था। घायल युवक की माने तो महिला अपनी ससुराल में परेशान है।
ये भी पढ़ें- जयपुर नेशनल हाईवे पर दिन दहाड़े बाइक सवारों ने रोक ली बस, लूटपाट का आरोप

आरोपी व्यक्ति की लोकेशन बैंगलोर में
सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि घायल युवक जिस व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है, उसकी लोकेशन बैंगलोर में मिली है। फिलहाल पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया है। फॉरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो