राम मंदिर कथा क्विज का लिटिल प्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ में आयोजित हुआ। जिसमें छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। Ram Mandir Katha Quiz समसामयिक घटना के साथ साथ सांस्कृतिक और सामाजिक मुद्दे से जुड़ी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता है। जो यूपी के विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है।
अचानक कस्बे में जीएसटी की टीम द्वारा छापामारी को लेकर बस स्टेशन से लेकर मुख्य बाजार विजयचौक शहिद चौराहा पर सभी कपड़ा किराना जनरल स्टोर की दुकान धड़ाधड़ बंद हो गई।
Ghosi By Election: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह का शॉल उड़ाकर सम्मान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी की जनता ने बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ वोट किया है। घोसी और पूरे प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है कि भाजपा की सारी नीतियां दलितों पिछड़ों और बाकी लोगों के खिलाफ हैं।
किसान नेता राकेश सिंह ने कहा कि हमारे होश में अब तक ऐसा सुख नहीं पड़ा था। किसानों ने धान की रोपाई कर दी, अब फसल पानी की कमी के चलते रोगग्रसित हो गया है। बिजली भी समय से नहीं आ रही है, ताकि ट्यूबल से पानी दिया जा सके, नहर में भी पानी नहीं है। ऐसी आपदा के समय मऊ जिले को सूखाग्रस्त घोषित करके किसानों को ऑनलाइन मुआवजा दिया जाए।
विधायक अब्बास अंसारी की विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में आचार संहिता के मामले में पेशी हुई। परंतु वकीलों की हड़ताल के कारण यह सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। इसके लिए अब 3 अक्टूबर की अगली तारीख मुकर्रर कर दी गई है।
Kota Suicide News: राजस्थान के कोटा में NEET की तैयारी कर रही उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की एक छात्रा ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। कोचिंग प्रबंधन ने छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
Ghosi By Election: विधायक सुधाकर सिंह पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओम प्रकाश राजभर के बारे में बड़ा दावा किया। सुधाकर सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर हमारे मित्र हैं। उन्होंने हमारी गुप्त रूप से बहुत सहायता की है। अंदर से उन्होंने हमारे पक्ष में ही मतदान कराया है। उनकी सहायता की वजह से ही हम यह चुनाव जितने में सफल रहे हैं। दारा सिंह चौहान के बाबत पूछने पर उन्होंने कहा की दारा सिंह चौहान एक अच्छे व्यक्ति हैं और हम लोगों ने साथ ही पढ़ाई की है।
UP Politics: सपा नेता सुधाकर सिंह ने घोसी उप-चुनाव में भाजपा के हार का कारण बताया है। उन्होंने सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान पर बड़ा दावा किया है।
पीड़ित पति ने कहा कि उसकी शादी सन 2020 में jivansathi.com के माध्यम से आकांक्षा गुप्ता से हुई। शादी के 8 महीने बाद ही आकांक्षा गुप्ता का होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर देवरिया में चयन हो गया। उसके पश्चात उसकी पत्नी और उसके मायके वाले आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते। उसके ऊपर वो लोग लगातार सारी संपत्ति को पत्नी के नाम करने का दबाव बना रहे। उसकी पत्नी लगातार उसको मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रही है।
गोरखपुर वाराणसी मार्ग पर मऊ में भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है। यात्रियों से भारी रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत होने से आधा दर्जन यात्री घायल हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस के द्वारा घायलों को जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।