Crime News: मुख्तार अंसारी के 2 गुर्गों की 2 करोड़ 51 लाख की संपत्ति कुर्क, जानिए क्यों लखनऊ पहुंची मऊ पुलिस
मऊPublished: Aug 31, 2023 07:29:06 am
चर्चित मन्ना सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह राम सिंह मौर्य और उनके गनर की हत्या के आरोपी उमेश सिंह और उनके छोटे भाई राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह पर मऊ पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है ।गैंगस्टर एक्ट के तहत उमेश सिंह और राजन सिंह के गोमती नगर विस्तार में रिवर व्यू बेतवा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 703 और रसल कोर्ट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 403 को मऊ पुलिस ने सीज कर दिया है। बता दें कि दोनों आरोपियों पर दर्जनों मुकदमे हैं।


राजन सिंह की संपत्ति कुर्क
Crime News: माफिया मुख्तार अंसारी के दो गुर्गों की 2 करोड़ 51 लाख की संपत्ति को मऊ पुलिस ने कुर्क कर लिया है। चर्चित मन्ना सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह राम सिंह मौर्य और उनके गनर की हत्या के आरोपी उमेश सिंह और उनके छोटे भाई राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह पर मऊ पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है ।गैंगस्टर एक्ट के तहत उमेश सिंह और राजन सिंह के गोमती नगर विस्तार में रिवर व्यू बेतवा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 703 और रसल कोर्ट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 403 को मऊ पुलिस ने सीज कर दिया है। बता दें कि दोनों आरोपियों पर दर्जनों मुकदमे हैं।