script25 हजार का इनामी और 6 साल की मासूम से रेप का आरोपी गिरफ्तार | 6 year old innocent girl Rape Accused arrested in mau police station | Patrika News

25 हजार का इनामी और 6 साल की मासूम से रेप का आरोपी गिरफ्तार

locationमऊPublished: Oct 15, 2019 05:51:50 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए कौन है शख्त जिसने की यह घिनौनी हरकत

Rape victime

Rape victime

मऊ. यूपी के मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में 7 सितम्बर को एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस जिसकी तालाश में थी। अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए पांच टीमें को गठित की गई थी। जो लगातार आऱोपी की तलाश करने में जुटी रही। आखिरकार पुलिस टीम ने आरोपी को मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से धर दबोचा।

बता दें कि घटना के बाद से ही पीङ़ित बच्ची की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। इस रेपकांड के बाद जनता और सोशल मीडिया में भी काफी आक्रोश था। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य़ सहित समाजिक संगठनों और जनपदवासियों ने पीड़िता बच्ची के इलाज में हर संभव मदद किया। अब बच्ची की हालत में काफी हद तक सुधार है।

फिलहाल मामलें का पर्दाफाश करते हुए सिओ सिटी राजकुमार ने बताया कि एक मुहल्ले में 6 वर्षीय बालिका के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में पुलिस ने तत्काल ही मुकदमा दर्ज किया। आरोपी अज्ञात था इसलिए तमाम सुरागों के तहत एक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया। जो कि नूर मुहम्मद पुत्र इस्लाम निकला।
25 हजार का ईनामी था आरोपी

आरोपी बिहार प्रान्त का निवासी है। घटना को अंजाम देने के बाद नूर मुहम्मद फरार हो गया। आरोपी के प्रकाश में आते ही एसपी अनुराग आर्य़ के द्वारा पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसके अलावा रेप का आरोपी के बारे में जानकारी देने या फिर गिरफ्तार करवाने वालें को 25 हजार रुपये का ईनाम देने की भी घोषणा किया गया। इसके लिए कई स्थानों पर पोस्टर भी लगाये गये। गठित टीम द्वारा मंगलवार की सुबह मऊ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो