scriptबाहुबली मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, ठाकुर जी की भूमि पर अवैध कब्जे में आ सकता है नाम, 60 लोगों पर एफआईआर | Bahubali Mukhtar Ansari Tension May Increased in Mau | Patrika News

बाहुबली मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, ठाकुर जी की भूमि पर अवैध कब्जे में आ सकता है नाम, 60 लोगों पर एफआईआर

locationमऊPublished: Jan 08, 2020 02:51:52 pm

पांच एकड़ में फैली ठाकुर जी की भूमि के अभिलेखों में हेराफेरी कर अवैध कब्जे का है मामला।

Mukhtar Ansari file photo

Mukhtar Ansari

मऊ. यूपी के मऊ जिले में लगातार सदर विधानसभा के बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी पर प्रशासन शिकंजा कसता जा रहा है। जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के जाहगीराबंद मुहल्ले में लगभग पांच एकत्र में स्थित ठाकुर जी की भूमि के अभिलेखों में हेराफेरी कर अवैध कब्जा मामलें में जिलाधिकारी ने बङी कार्य़वाही किया। इससे जुङे लगभग 60 लोगों के खिलाफ भूमि माफिया चिन्हित कर मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही इस मामलें में सदर विधानसभा के बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी का नाम भी जुङने की संभावना बनी हुआ है। जिसके बाद उनके उपर भी कार्यवाही की जा सकती है।
बतादें कि गंगा तमसा सेवा समिती के द्वारा जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के दरबार में शिकायत किया गया था कि ठाकुर जी के भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। जिसके बाद जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने इसकी जांच करायी। राजस्व विभाग की जांच में यह निकल कर सामने आय़ा कि ठाकुर जी के नाम पर स्थित लगभग 5 एकङ भूमि के अभिलेखों में हेराफेरी कर अवैध कब्जा किया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने 60 लोगों के उपर केस दर्ज करने का आदेश दिया। इसके साथ ही भूमि अभिलेखों में हेरा फेरी कराने वालों के खिलाफ भी जांच कराने का आदेश जारी किया।
दरअसल ठाकुर जी के भूमि कब्जा मामलें में सबसे बङी बात यह है कि इस भूमि पर बसपा से सदर विधानसभा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का नाम भी जुड़ता दिख रहा है। फिलहाल जिलाधिकारी की जांच में अभी तक बाहुबली का नाम प्रकाश में नही आया है। अगर उनका नाम भी आता है, तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी।
By Correspondence

ट्रेंडिंग वीडियो