scriptट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा | Boy Killed in Mau Road Accident | Patrika News

ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

locationमऊPublished: Jun 27, 2019 03:20:33 pm

मधुकन दोहरीघाट मार्ग पर पऊसा ग्राम सभा के सामने हुई दुर्घटना।

Accident

एक्सिडेंट

मऊ. यूपी के मऊ जिले में एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ जाने से 10 साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिये अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इसे भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव के बाद क्यों कट रही है बिजली, BJP किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लोगों ने किया सवाल

घटना मऊ के दोहरीघाट थानान्तर्गत पाऊसा ग्राम सभा के सामने मधुबन दोहरीघाट मार्ग की है। गुरुवार को पाऊसा के रहने वाले अनिल सिंह पटेल का 10 साल का बेटा लकी ट्यूशन से घर आ रहा था। मधुबन की ओर से आ रहीतेज रफ्तार डीसीएम उसे रौंदते हुए दोहरीघाट की ओर निकल गयी।
इसे भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव के बाद क्यों कट रही है बिजली, BJP किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लोगों ने किया सवाल

लोगों ने कुछ दूर तक उसका पीछा कर पकड़ने की कोशिश की, गाड़ी पकड़ में नहीं आ सकी। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल बालक को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिये भिजवाया। जहां गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी। पुलिस ने मृत बालक के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
By Vijay Mishra

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो