scriptBy Election Result Live: घोसी में सपा-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर, इस पार्टी को मिली बढ़त | By Election Ghosi Result Live BJP Take Lead from Samajwadi Party | Patrika News

By Election Result Live: घोसी में सपा-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर, इस पार्टी को मिली बढ़त

locationमऊPublished: Oct 24, 2019 10:12:57 am

सुभासपा की भी हुई बढ़ियां शुरूआत।

Samajwadi Party BJP

समाजवादी पार्टी भाजपा

मऊ. उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर हुए उपचुनाव की गिनती के बीच बड़ी खबर घोसी से आयी है। घोसी विधानसभा में वोटों की गिनती शुरू है और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विजय राजभर 212 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा समर्थित सुधाकर सिंह पीछे दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। बसपा के टिकट पर यहां से कय्यूम अंसारी और कांग्रेस ने राजमंगल यादव को टिकट दिया है।
इसे भी पढ़ें

BY Election Result प्रतापगढ़ में इस पार्टी को मिली बढ़त, 1500 वोटों से आगे चल रहा प्रत्याशी

पहले राउंड में भाजपा के विजय कुमार राजभर को 2063 वोट मिले, जबकि समाजवादी पार्टी समर्थित सुधाकर सिंह को 2051 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बसपा के अब्दुल कय्यूम अंसारी हैं, जिन्हें 1047 मत मिले हैं। चौथे नंबर पर ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रत्याशी नेबू लाल हैं, जिन्हें 871 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हालत खराब है और उसे अब तक 174 वोट ही मिले हैं। पहले राउंड में कुल 6750 वोट गिने गए।
By Correspondence

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो