मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के आला अधिकारी लगे हुए है। इसी को लेकर रविवार की शाम को घोसी चीनी मिल के मैदान पर सभी तैयारियां का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया। सुरक्षा में लगाये गये सभी पुलिसकर्मियों और पीएससी के जवानों ने अभ्यास भी किया। सीएम दोपहर तीन बजे के बाद घोसी पहुंच सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के लेकर सारी तैयारियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सीएम बाराबंकी जिले के बाद जनपद में आयेगे। यहां पर कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेगे। इसके साथ ही तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।