scriptहमारी सरकार ने आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम किया-  सीएम योगी | cm yogi rally in mau big statement on aatankwad | Patrika News

हमारी सरकार ने आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम किया-  सीएम योगी

locationमऊPublished: Sep 16, 2019 09:17:05 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

इस सीट पर उपचुनाव की राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गयी है

cm yogi

इस सीट पर उपचुनाव की राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गयी है

मऊ. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को घोसी चीनी मिल परिसर में 95 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास तथा लाभार्थी परक योजनाओं के प्रमाण पत्रों का वितरण किया। इस कार्य़क्रम को अगामी होने वाले विधानसभा उपचुनाव से भी जोङ कर देखा जा रहा है। भाजपा विधायक रहे फागू चौहान को बिहार प्रान्त का राज्यपाल बना दिया गया है। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव की राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गयी है।
जनता को संबोधित करते हुए सीम ने कहा कि आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील गाङने का हमारी सरकार ने काम किया। घुसपैठियों को भारत की धरती से अब बाहर जाना है। बङे बङे अपराधी और माफिया आज जेलों के अन्दर बिलबिला रहे है। इसके साथ ही कहा कि किसानों को अब गौं वंस पालने पर प्रति गौ वंस नौ सौ रुपये सरकार देने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरी बार प्रधान मंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने इस देश के अन्दर आतंकवाद की प्रयाय बनन चुके धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त करने की कार्यवाही किया। धारा 370 को समाप्त करने का मतलब आतंकबाद के ताबूत पर आखिरी कील गाङने का काम किया। अब भारत की धरती पर आंतकवाद फल फूल नही सकता। आतंकवाद का मूहतोङ जबाव देने के लिए हमारे सुरक्षा बलो के जवान मुस्तैदी के साथ निपटायेगे।
इसके बाद कहा कि घुसपैठियों को भारत की धरती से बाहर करने के लिए नेशनल रजिस्टर बनाने की कार्यवाही को आगे बढा देना। इसकी शुरुवात असम से हो चुकी है। अब कोई देश भारते के अऩ्दर घुसपैठ भी नही करा पाये, अब कोई घुसपैठिया भारत को धर्मशाला बना कर के जब मर्जी आये तब चले आय़े। इस बात को लेकर के भारत की सुरक्षा पर सेंध भी नही लगा पायेगा। यह कार्य भी प्रधानमत्री मोदी के नेतृत्व में इस देश ने प्राप्त किया है।
आगे कहा कि आप ने देखा होगा कि बङे बङे माफिया और अपराधी सत्ता के संरक्षण और सत्ता का केन्द्र बिन्दू हुआ करते थे, आज जेलों के अऩ्दर बिलबिलाते हुए दिखाई दे रहे होगे और मिझे लगता है कि मऊ जनपद इसका साक्षात उदहारण है। मऊ जनपद के अन्दर कैसे लोगों के सुख को हरणे के लिए इनके अधिकारों पर डकैती डालने की कार्यवाही होती थी। आज प्रदेश के अन्दर ढाई वर्ष होने जा रहे है। कोई दंगा नही हो सकता, पर्व और त्योहारों में कोई उपद्रव नही कर सकता। रामलीलाओं में कोई विघ्न बाधा नही डाल सकता। कावङ यात्रा को कोई रुकने का दुशाहस नही कर सकता और हर पर्व और त्यौहार हर जाति और मजहब के लोग पूर्ण सुरक्षा के साथ मना सकते है। सरकार ऐसा काम कर रही है।
इसके बाद बोला कि हमारी सरकार ने तय किया है कि जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी किसान को चार गौ वंस उपलब्ध कराता है और किसान उसकों अपने घर के अन्दर बांध कर के करता है तो उस किसान को हमारी सरकार प्रति गौ वंस 900 रुपये देने का काम करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो