Mau News: तड़के सुबह पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, बिहार के दो बदमाश गिरफ्तार
मऊPublished: Oct 14, 2023 08:37:28 am
अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि रात्रि के दो बजे पुलिस गश्त कर रही थी। हमेशा की तरह चेकिंग किया जा रहा जिसमे शहर कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह और एस ओजी प्रभारी अमित मिश्रा चेकिंग कर रहे थे। रात में 2.30 बजे के आस पास एक बाइक पर सवार दो लोग आते हुए दिखाई पड़े।


तड़के सुबह पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, बिहार के दो बदमाश गिरफ्तार
मऊ जिले में देर रात उस समय हड़कम्प और अफरा तफरी का माहौल गया जब रात में चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने शहर कोतवाली शैलेश सिंह और एसओजी प्रभारी अमित मिश्रा पर फ़ायरिग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दोनों पुलिस अधिकारियों ने आत्मरक्षा में जान बचाते हुए मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्यवाई में अपराधियों पर फायरिंग शुरू कर दिया। जिसमें दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी। दोनों घायल अपराधियों को इलाज के लिए जिलाचिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। वही इस पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए फोरेंसिक टीम के एक्सपर्ट घटना स्थल पहुँच कर जांच करने में जुट गए है। घटना के बाद पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों अपराधी बिहार राज्य के रहने वाले है और यूपी में घटना को अंजाम देने में अभी तक सफल रहे है।