मऊ

बिजली मिस्त्री ने उठाया घर पर अकेली लड़की का फायदा, जबरन कमरे में घुसकर बंद कर दिया दरवाजा और किया मुंह काला

यूपी के मऊ जिले के मधुबन थानाक्षेत्र के गांव की घटना।
पुलिस ने आरोपी युवक को बाजार से गिरफ्तार किया।

मऊAug 18, 2019 / 07:34 am

रफतउद्दीन फरीद

प्रतीकात्मक फोटो

मऊ. फ्यूज बल्ब बदलने के लिये बुलाए गए पड़ोस के युवक घर में अकेली लड़की देखकर नीयत खराब हो गयी। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और जबरन कमरे में घुसकर लड़की के साथ मनमानी करने लगा। अकेली लड़की के साथ युवक ने रेप किया और किसी के आ जाने के पहले वहां से भाग निकला। पीड़ित लड़की की मां तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 

मामला मऊ के मधुबन थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां शुक्रवार की शाम एक युवक पड़ोस पड़ोस के घर में फ्यूज बल्ब बदलने गया था। वह बल्ब बदल रहा था कि इसी बीच उसे यह आभास हो गया कि घर में अकेली लड़की के अलावा और कोई नहीं है। अकेली लड़की को देखकर युवक की नीयत खराब हो गयी। अंदर से दरवाजा बंद उसने कमरे में किशोरी को दबोच लिया। लड़की के साथ उसने जोर-जबरदस्ती से मुंह काला किया और वहां से फरार हो गया।
 

देर शाम जब परिजन घर पहुंचे तो लड़की ने आपबीती सुनायी, जिसे सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित लड़की की मां ने आरोपी पड़ोसी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने रात में ही आरोपी विनोद यादव के खिलाफ रेप की धाराओं में मुदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। मुखबिर के आधार पर मिली सुचना के बाद पुलिस ने आरोपी विनोद यादव को चकऊथ बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.