scriptआपसी विवाद को लेकर बीच सड़क पर दो संगे भाईयों के बीच जमकर हुई मारपीट | fight between two Brothers on the road in land dispute | Patrika News

आपसी विवाद को लेकर बीच सड़क पर दो संगे भाईयों के बीच जमकर हुई मारपीट

locationमऊPublished: Nov 11, 2019 04:57:59 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

आपसी कहासुनी के बाद अचानक ही मामला तूल पकङ लिया और बीच सङक मारपीट शुरु हो गया
 
 

dispute

dispute

मऊ. यूपी के मऊ जिले में आपसी जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाई और उनके परिवार के लोग बीच सङक मारपीट कर शुरु कर दिया। इस नजारे को पुरे मुहल्ले वासियों ने देखा, जिससे दहशत का माहौल फैल गया। वही इस घटना का वीडियों मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने बना लिया। जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बतादें कि जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के छेदापुरा मुहल्ले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में ही भीड़ गए। आपसी कहासुनी के बाद अचानक ही मामला तूल पकङ लिया और बीच सङक मारपीट शुरु हो गया। इस मारपीट की घटना में चार लोग गंभीर घायल हुए। जिन्हे उपचार के लिए जिलास्पताल में भर्ती कराया गया। वही घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस मामलें की तफ्तीश शुरु कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मोनू और विनोद के बीच जमीन का विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर पहले तो दोनों के बीच छेदापुरा मुहल्ले के बीच सङक पर काफी देर तक गाली गलौच चलती रहा। इसी बीच बात इतनी बढ गयी कि अचानक ही मारपीट शुरु हो गया। इस मारपीट में लाठी-डंडे के साथ ही ईट पत्थर भी खूब चलने लगे। काफी देर तक मुहल्ले की सड़क पर गौरिल्ला युद्ध चलता रहा। इस मारपीट की घटना में मोनू, मिरा, दीपक और चन्दन गंभीर रुप से घायल हो गये। जिनकों उपचार के लिए जिलास्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तफ्तीश करने में जुटी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो