scriptदीपावली 2018: इन चार शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन, बरसेगा धन | Four Special Lxmi pujan Muhurt on Deepawali | Patrika News

दीपावली 2018: इन चार शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन, बरसेगा धन

locationमऊPublished: Nov 07, 2018 01:53:29 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

माता लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए घर सज धज कर तैयार हैं

Diwali

Diwali

मऊ. कार्तिक कृष्ण अमावस्या पर दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। रोशनी के त्योहार दिवाली में मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है। दीपावली का त्योहार पूरे देश और दुनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दीपावली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। माता लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए घर सज धज कर तैयार हैं। लेकिन सबसे जरूरी है कि माता लक्ष्मी का स्वागत विशेष मुहूर्त में किया जाए ताकि मां की कृपा मिले।

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
सबसे पहला शुभ लग्न बुधवार सुबह 7:16 से लेकर सुबह 9:15 बजे तक है।
दूसरा स्थिर लग्न दोपहर 1:26 से लेकर दोपहर 2:57 तक मिलेगा।
तीसरा मुहूर्त शाम को यह मुहूर्त 6:02 से शाम 7:57 तक है।
चतुर्थ मुहूर्त रात में 12:30 बजे से लेकर 2:44 देर रात तक का है।

यह मुहूर्त सबसे प्रमुख है क्योंकि हम दीपोत्सव शाम को ही मनाते हैं और माता लक्ष्मी के आगमन की तैयारी करते हैं। इसलिए शाम के समय वाला मूहूर्त सबसे उत्तम माना गया है।


कई लोग दीपावली निर्धारित कब होगी और कब पूजा की जाएगी इसे लेकर कंफ्यूजन पैदा करते हैं। महत्व इस बात का है कि अमावस्या कब मिल रही है और कब तक है। मुख्य बात यह है कि सूर्यास्त के बाद अगर अमावस्या का मान मिलता है तो दीपावली मनाने का विधान है। वह अमावस्या कब तक है और कब तक नहीं है यह मायने नहीं रखता क्योंकि दीपावली पर आप पूरी रात पूजन कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो