scriptGhosi By-Election Counting of 16 phases is over, public question where is op rajbhar | Ghosi By-Election : 16 चरण की काउंटिंग खत्म, जनता का सवाल कहां गए 'पियरका चचा' ? | Patrika News

Ghosi By-Election : 16 चरण की काउंटिंग खत्म, जनता का सवाल कहां गए 'पियरका चचा' ?

locationमऊPublished: Sep 08, 2023 02:43:10 pm

Submitted by:

SAIYED FAIZ

Ghosi By-Election : घोसी के रण में सुधाकर सिंह सुल्तान बनकर उभरे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार घोसी में 34 चरण में अभी तक 16 चरण की काउंटिंग हो चुकी है। इसमें सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 22 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। ऐसे में जीत का दम्भ भरने वाले ओमप्रकाश राजभर उर्फ पियरका चाचा को जनता ढूंढ रही है।

Ghosi By-Election Counting of 16 phases is over, public question where is op rajbhar
Ghosi By-Election
Ghosi By-Election : घोसी उपचुनाव की मतगणन तेजी से आगे बढ़ रही है। सपा ने यहां भाजपा की हवा निकाल दी है। वहीं अकेले दम पर भाजपा को चुनावी जंग जिताने का दम्भ भरने वाले ओमप्रकाश राजभर के गढ़ में भी भाजपा हाशिये पर दिखाई दी है। ऐसे में अब जनता पियरका चाचा को ढूंढ रही है। जनता के अनुसार उन्होंने मेहनत बहुत की पर भाजपा का साथ जनता को रास नहीं आया क्योंकि इसी भाजपा को कुछ महीने पहले तक वो कई उपनामों से सम्बोधित करते थे और इसी पार्टी को उन्होंने भ्रष्टाचार पार्टी भी बताया था।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.