घोसी उपचुनाव: ओपी राजभर के साथी रहे महेंद्र ने उतारा अपना कैंडिडेट, बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को बनाया है उम्मीदवार
मऊPublished: Aug 17, 2023 07:36:00 pm
Ghosi byPoll: 2017 विधानसभा में महेंद्र राजभर ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन 6000 वोटो से हार का सामना करना पड़ा था।


घोसी उपचुनाव के लिए अरविंद राजभर ने नामांकन किया।
Ghosi byPoll: सुभासपा से अलग हुए महेंद्र राजभर ने घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है। महेंद्र राजभर की पार्टी सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के बैनर तले अरविंद राजभर ने पर्चा दाखिल किया है। महेंद्र राजभर पहले सुभासपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थे। ओपी राजभर से मतभेद के चलते उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सुभासपा को छोड़ दिया और अपनी नई सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का गठन किया।