Ghosi By-Election Result 2023: दोनों ठगों को जनता ने करारा जवाब दिया...घोसी में महेंद्र राजभर ने दारा सिंह पर कसा तंज, देखें वीडियो
मऊPublished: Sep 10, 2023 06:09:40 pm
Ghosi By-Election Result 2023: सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंन्द्र राजभर ने घोसी में उपचुनाव में दारा सिंह की हार पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह को क्या कहा, आइये जानते हैं...


दारा सिंह की हार पर महेंद्र राजभर ने कसा करारा तंज
Ghosi By-Election Result 2023: सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंन्द्र राजभर ने घोसी में उपचुनाव में दारा सिंह की हार पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव में ओम प्रकाश राजभर सक्रिय रहे। राजभर बस्तियों मे जाते थे। इसके बावजूद उपचुनाव में वे और भाजपा का प्रत्याशी हार गया। जनता ने ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह को अपने दिल से निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी राजभर बूथ हैं, वहां सौ परसेंट दावा करने वालों से कहिए कि वहां फिर चले जाएं। उन्हें अब समाज ने नकार दिया है।