scriptGhosi By Election Shivpal yadav will stay till sunday | Ghosi By Election: घोसी में सपा नेताओं ने डाला डेरा, रविवार शाम 5 बजे तक रहेंगे शिवपाल यादव | Patrika News

Ghosi By Election: घोसी में सपा नेताओं ने डाला डेरा, रविवार शाम 5 बजे तक रहेंगे शिवपाल यादव

locationमऊPublished: Sep 02, 2023 12:05:51 pm

Submitted by:

Anand Shukla

Ghosi By Election: घोसी उपचुनाव पर सपा को रिस्क नहीं लेना चाहती है। इसी कड़ी में सपा के नेताओं ने घोसी में डेरा डाल दिया है।

Ghosi By Election Shivpal yadav will stay till sunday
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव

Ghosi By Election: घोसी विधानसभा उपचुनाव को जीतने के लिए बीजेपी और सपा दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। सपा ने अपने सभी बड़े नेताओं को प्रचार- प्रसार के लिए मैदान में उतार दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद भी चुनावी जनसभा कर चुके है। वहीं, सत्ताधारी बीजेपी की तरफ से प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रचार करने के लिए पहुंचे। इससे पहले डिप्टी सीएम से लेकर कई मंत्री घोसी में प्रचार करने के लिए पहुंचे हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.