Ghosi By-Election : पहले रुझान में सपा के सुधाकर सिंह आगे, बोले भाजपा जिलाध्यक्ष- सपा सिर्फ हल्ला मचाती है, जीतती भाजपा ही है
मऊPublished: Sep 08, 2023 09:37:41 am
Ghosi By-Election : मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच घोसी बाई इलेक्शन की काउंटिग शुरू हो गयी है। 32 चक्रों में होने वाली काउंटिंग के पहले चरण में पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इसी बीच भाजपा के वोटिंग एजेंट बने भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा की चुटकी ली है।


Ghosi By-Election
Ghosi By-Election : घोसी उपचुनाव की गिनती शुरू हो गयी है। मऊ कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काउंटिंग हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई है। काउंटिंग स्थल से एक किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग की गयी है ताकि कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश न करने पाए। सपा के कार्यकर्ता जहां अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं तो भाजपा के पदाधिकारी अब सपा की चुटकी लेते दिखाई दे रहे हैं।