script

Bypoll Result Live: समाजवादी पार्टी को हो सकता है बड़ा नुकसान, मुकाबले में पिछड़ी, जानिये कौन आगे है

locationमऊPublished: Oct 24, 2019 12:44:40 pm

बसपा तीसरे नंबर पर हो रही लगातार मजबूत।

मऊ. उत्तर प्रदेश के घोसी में पहले राउंड से बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही समाजवादी पार्टी अब पिछड़ती जा रही है। सातवें राउंड के बाद भाजपा समाजवादी पार्टी से 1963 वोटों से आगे हो गयी है, जबकि बसपा भी लड़ते हुए तीसरे नंबर पर है। चौथे और पांचवें नंबर पर कांग्रेस और सुभासपा है।
सातवें राउंड की गिनती के बाद जहां भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर ने 15069 वोट पाकर सपा से 1963 वोटों की बढ़त बना ली वहीं बसपा भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 9917 वोटों के सथ तीसरे नंबर पर मजबूती से आगे बढ़ रही है, जबकि दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी 13096 वोटों के साथ बीजेपी से पिछड़ती दिख रही है। ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा भी कांग्रेस को पीछे छोड़ कर चौथे नंबर पर आ गयी है। सुभासपा को 2509 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस 2235 वोट पाकर पांचवें नंबर पर है।
सातवां राउंड

भाजपा (विजय राजभर) 3088

सपा समर्थित (सुधाकर सिंह) 2109

बसपा (अब्दुल कय्यूम) 641

सुभासपा (नेबू लाल) 633

कांग्रेस (राजमंगल यादव) 229

पांचवां राउंड

भाजपा (विजय राजभर) 1254
सपा समर्थित (सुधाकर सिंह) 1789

बसपा (अब्दुल कय्यूम) 2262

सुभासपा (नेबू लाल) 85

कांग्रेस (राजमंगल यादव) 697

By Correspondence

ट्रेंडिंग वीडियो