scriptResult Live: पांचवें राउंड में बसपा को मिले सबसे ज्यादा वोट, सपा दूसरे नंबर पर, लेकिन बीजेपी | Ghosi Result Live Samajwadi Party Lead to BJP in 5th Round | Patrika News

Result Live: पांचवें राउंड में बसपा को मिले सबसे ज्यादा वोट, सपा दूसरे नंबर पर, लेकिन बीजेपी

locationमऊPublished: Oct 24, 2019 12:05:15 pm

अभी भी सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर बरकरार।

Counting
मऊ. उत्तर प्रदेश के घोसी में पांचवें राउंड की गिनती के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। पांचवें राउंड में सबसे ज्यादा वोट बहुजन समाज पार्टी के अब्दुल कय्यूम अंसारी को मिला है, उसके बाद सपा और भाजपा को। हालांकि इसके बावजूद अब भी बसपा तीसरे, सपा दूसरे और भाजपा पहले नंबर पर बनी हुई है। कांग्रेस चौथे और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा पांचवें नंबर पर है। पांचवें राउंड में बसपा को 2262 वोट मिले हैं, जबकि समाजवादी पार्टी समर्थित को 1789 और भाजपा को 1254 वोट मिले हैं।
पांचवें राउंड की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी के विजय राजभर 10221 वोट पाकर सबसे आगे हैं। समाजवादी पार्टी समर्थित सुधाकर सिंह को 9160 वोट पाकर दूसरे जबकि बसपा के कय्यूम अंसारी 7362 वोट लेकर तीसरे नंबर पर है। इसी तरह कांग्रेस के राजमंगल यादव को 1698 तो सुभासपा के नेबू लाल को 1484 वोट मिले हैं। बताते चलें कि पहले राउंड से ही समाजवादी पार्टी और भाजपा में लगातार कांटे की टक्कर चल रही है और सपा कुछ ही वोटों से बीजेपी से पीछे चल रही है। हालांकि अगर इसी तरह भाजपा की लीड बरकरार रही तो कुछ राउंड क बाद सपा पिछड़ भी सकती है।
By Correspondence

पांचवां राउंड

भाजपा (विजय राजभर) 1254

सपा समर्थित (सुधाकर सिंह) 1789

बसपा (अब्दुल कय्यूम) 2262

सुभासपा (नेबू लाल) 85

कांग्रेस (राजमंगल यादव) 697

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो