scriptBIG BREAKING: समाजवादी पार्टी इस सीट पर कभी भी पलट सकती है पासा, महज इतने वोटों का अंतर | Ghosi Result Live Tough Fight Between Samajwadi Party and BJP | Patrika News

BIG BREAKING: समाजवादी पार्टी इस सीट पर कभी भी पलट सकती है पासा, महज इतने वोटों का अंतर

locationमऊPublished: Oct 24, 2019 10:49:56 am

यहां सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर चल रही है।

मऊ. उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में 11 सीटों पर भाजपा छह सीटों पर, समाजवादी पार्टी दो सीटों पर, जबकि बसपा और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे चल रही है। सबसे रोचक मुकाबला पूर्वांचल की घोसी विधानसभा सीट पर है। यहां सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर चल रही है। पहले राउंड में जहां भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर महज 212 वोटों से आगे चल रहे थे तो वहीं दूसरे राउंड में भी अंतर बहुत अधिक नहीं है। दूसरा राउंड पूरा होने के बाद भाजपा 264 वोटों से आगे चल रही है। यहां समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। दो राउंड के बाद 4509 वोट पाकर पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी ने 4246 और 1824 वोट पाकर तीसरे बसपा तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर चौथे नंबर पर सुभासपा को 1055 वोट जबकि कांग्रेस महज 383 वोट पाकर पांचवें नंबर पर हैं।
दूसरा राउंड

कुल वोट- 6750

भाजपा (विजय राजभर) 2263

सपा समर्थित (सुधाकर सिंह) 2195

बसपा (अब्दुल कय्यूम) 777

सुभासपा (नेबू लाल) 184

कांग्रेस (राजमंगल यादव) 209

ट्रेंडिंग वीडियो