चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के असलपुर गांव के ग्राम प्रधान मुन्ना राव को गांव के ही युवक ने रविवार को कई गोलियां मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को बाद गांव में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार असलपुर गांव में मछली पालन के लिए पोखरे की नीलामी हो रही थी। इसी बीच गांव के कुछ लोगों की ग्राम प्रधान मुन्ना राव से कहा सुनी होने लगी। कहासुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के ही एक युवक ने प्रधान के उपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरु कर दिया। गोली लगने से प्रधान मुन्ना राव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक ने प्रधान के ऊपर कई बार फायर किया। इस घटना से सनसनी फैल गयी। वही प्रधान की मौत से परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया।
इस मामले पर पुलिस ने बताया कि मछली पालन के लिए पोखरी के पट्टे के लिए बैठक चल रही थी, उसी समय विवाद के बाद हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम को लगा दिया गया है और हत्या आरोपी के तलाश में पुलिस जुटी है।