मऊ

BJP ने यूपी की घोसी लोकसभा सीट पर घोषित किया उम्मीदवार, इन्हें दिया टिकट

घोसी लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में पहली बार बीजेपी का खाता खुला था।

मऊApr 21, 2019 / 09:01 pm

Akhilesh Tripathi

बीजेपी प्रत्याशियों की सूची

मऊ. बीजेपी ने यूपी की घोसी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। इस सीट पर पिछले कई दिनों से सस्पेंस जारी था । रविवार को बीजेपी ने घोसी लोकसभा सीट पर एक बार फिर हरिनारायण राजभर को टिकट देकर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। घोसी लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में पहली बार बीजेपी का खाता खुला था और हरिनारायण राजभर ने जीत हासिल की थी। इस बार इनके टिकट कटने की चर्चा थी, मगर पार्टी ने इन पर एक बार फिर भरोसा जताया है।
इस सीट से बीजेपी सुभासपा को अपने सिंबल पर उतारना चाहती थी, मगर सुभासपा के इनकार के बाद बीजेपी ने यहां से प्रत्याशी घोषित कर दिया। महागठबंधन की तरफ से इस सीट पर बसपा से अतुल राय और कांग्रेस से बालकृष्ण चौहान मैदान में हैं।
 

 

 

 

 

बीजेपी के यूपी के प्रत्याशियों की पूरी सूची:

नरेंद्र मोदी- वाराणसी राघव लखनपाल – सहारनपुर डॉक्टर संजीव बालियान – मुजफ्फरनगर कुंवर भारतेंद्र सिंह – बिजनौर कुंवर सर्वेश कुमार – मुरादाबाद परमेश्वर लाल सैनी – संभल कुंवर सिंह तंवर – अमरोहा राजेंद्र अग्रवाल – मेरठ डॉक्टर सत्यपाल सिंह – बागपत जनरल विजय कुमार सिंह – गाजियाबाद डॉक्टर महेश शर्मा – गौतमबुद्ध नगर सतीश कुमार गौतम- अलीगढ हेमा मालिनी – मथुरा एस.पी. सिंह बघेल – आगरा राजकुमार चाहर फतेहपुर – सीकरी राजवीर सिंह उर्फ़ राजू भैया – एटा

संघमित्रा मौर्या – बदायूं धर्मेंद्र कुमार – आंवला संतोष कुमार गंगवार- बरेली अरुण सागर – शाहजहाँपुर (एससी) अजय कुमार मिश्रा – खीरी राजेश वर्मा – सीतापुर जयप्रकाश रावत – हरदोई (एससी) अशोक रावत – मिश्रिख (एससी) स्वामी साक्षी जी महाराज – उन्नाव कौशल किशोर – मोहनलालगंज (एससी) राजनाथ सिंह – लखनऊ स्मृति ईरानी – अमेठी प्रदीप चौधरी – कैराना डॉक्टर यशवंत – नगीना (एससी) भोला सिंह – बुलन्दशहर (एससी) राजवीर सिंह बाल्मीकि (दिलेर) – हाथरस (एससी) जयाप्रदा- रामपुर वरुण गाँधी -पीलीभीत रेखा वर्मा -धौरहरा मेनका गाँधी -सुल्तानपुर मुकेश राजपूत- फर्रुखाबाद रामशंकर कठेरिया -इटावा (एससी) सुब्रत पाठक – कन्नौज सत्यदेव पचौरी – कानपुर नगर देवेंद्र सिंह भोले – अकबरपुर भानु प्रताप वर्मा – जालौन (एससी) पुष्पेंद्र सिंह चंदेल – हमीरपुर साध्वी निरंजन – फतेहपुर विनोद सोनकर – कौशाम्बी (एससी) रीता बहुगुणा जोशी – प्रयागराज (इलाहाबाद) उपेन्द्र रावत – बाराबंकी (एससी) लल्लू सिंह – फैज़ाबाद

अक्षयवर लाल गौड़ – बहराइच (एससी) बृजभूषण शरण सिंह – कैसरगंज दद्दन मिश्रा – श्रावस्ती कीर्तिवर्धन सिंह – गोंडा जगदंबिका पाल – डुमरियागंज हरीश द्विवेदी – बस्ती पंकज चौधरी – महराजगंज विजय दुबे – कुशीनगर कमलेश पासवान – बाँसगाँव (एससी) रविंद्र कुशवाहा – सलेमपुर वीरेंद्र सिंह मस्त – बलिया मनोज सिन्हा – गाजीपुर महेंद्र नाथ पांडेय – चंदौली, गोरखपुर- रवि किशन, देवरिया- रमापति त्रिपाठी, संतकबीरनगर- प्रवीण निषाद, जौनपुर- केपी सिंह, भदोही- रमेश बिंद, प्रतापगढ़- संगम लाल गुप्ता, अंबेडकरनगर- मुकुट बिहारी और घोसी- हरिनारायण राजभर
 

Home / Mau / BJP ने यूपी की घोसी लोकसभा सीट पर घोषित किया उम्मीदवार, इन्हें दिया टिकट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.