scriptघुसपैठियों की खोज में यूपी पुलिस, संदिग्ध स्थानों पर शुरू हुई तलाश, अवैघ प्रवासियों में खौफ | Illegal immigrants List Preparing in UP Identifying Process Start | Patrika News

घुसपैठियों की खोज में यूपी पुलिस, संदिग्ध स्थानों पर शुरू हुई तलाश, अवैघ प्रवासियों में खौफ

locationमऊPublished: Oct 05, 2019 04:20:32 pm

रेलवे स्टेशन सहित तमाम संदिग्ध स्थानों पर अवैध लोगों की तलाश शुरु

Police

पुलिस

मऊ. यूपी सरकार की की मंशा के अनुसार जनपद में अवैध लोगों को चिन्हित करने के लिए बकायदा अभियान शुरु हो गया है। डीआईजी आजमगढ मंडल, डीएम और एसपी की अगुवाई में पुलिस, आरएएफ और पीएससी के जवानों ने स्टेशन सहित नगर क्षेत्र के संदिग्ध स्थानों पर अभियान चलाया। इसके साथ ही अगामी घोसी विधानसभा चुनाव सहित नवरात्री, दुर्गा पूजा, दशहरा और भरत मिलाप पर्व के मद्देनजर रुट मार्च भी निकाला।
बता दें की राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के तहत जिलाप्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुरी तरह से मुस्तैद है। जिले में अवैध लोगों का सत्यापन कराये जाने की कवायद तेज हो गयी है। इस बात की जानकारी भी जुटाई जा रही है कि क्या वैध लोगों की आड़ में बाहरी घुसपैठियों ने अपना ठिकाना तो नही बना लिया है।
शासन की मंशा है कि अवैध लोगों को चिन्हित किया जाये। इसके लिए उनकी पहचान से जुड़े दस्तावेज की पड़ताल की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन विशेष अभियान चला रहा है। अवैध व्यक्ति मिलने के बाद उसे जेल भेजने के साथ ही संबंधित कार्य़वाही भी की जायेगी। इसकी के मद्देनजर डीआईडी आजमगढ मंडल मनोज तिवारी, जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अगुवई में पुलिस, आरएएफ और पीएससी के जवानों ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों, यात्रियों और वेन्डरों की जांच पड़ताल किया। इसके अलावा जनपद में घोसी विभानसभा का चुनाव, दुर्गा पुजा, दशहरा और भरत मिलाप पर्व के मद्देनजर नगर क्षेत्र में रुट मार्च भी किया। डाग स्कवाड की टीम भी अवैध लोगों की खोजबीन में लगाई गयी है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने बताया कि निर्देश के अऩुसार बाहरी व्यक्तियों का जांच करने के लिए अभियान चलाया गया है। इसके लिए वैध आईकार्ड की जांच की जा रही है। ऐसे संदिग्ध व्यक्ति की भी तलाश किया जा रहा है। जो बाहर से यहां आ कर रुके है। अक्सर देखा जाता है कि रेलवे स्टेशन या उसके आस पास बाहर से आकर अवैध लोग रहने लगते है और उसी के आङ में अवैध काम शुरु कर देते है। इसके लिए स्टेशन पर ट्रेन, यात्रियों और वेन्डरों के साथ स्टेशन के आस पास डेरा डाल कर निवास करने वाले लोगों के आईडी की जांच पङताल कर सुरक्षा के मद्देनजर पुछताछ किया गया। वही स्टेशन पर प्रतापगढ से आ कर वेन्डरी का काम करने वाले संजय सिहं ने बताया कि पुलिस ने उनके बारे में जानकारी करने के साथ ही उनके आईकार्ड आदि को चेक किया है। फिलहाल पुरे जनपद में अवैध लोगों के लिए विशेष अभियान जिलाप्रशासन द्वारा शुरु किया गया है। अगर इस तरह के लोग पाये जाते है तो उनके लिए नियम के तहत कार्य़वाही की जायेगी।
By Correspondence

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो