मऊ

जानिये कौन हैं इन्तेखाब आलम, जिन्हें इस बड़ी राजनीतिक पार्टी ने बनाया है मुस्लिम चेहरा

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए खेला बड़ा दांव।

मऊOct 17, 2019 / 04:16 pm

रफतउद्दीन फरीद

प्रतीकात्मक

मऊ. यूपी में भले ही 11 सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव हो रहा हो लेकिन राजनीतिक पार्टियों की निगाह 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर है। सारी रणनीतियां उसी को ध्यान में रखकर तय की जा रही हैं। सरकार ने मंत्री बदले हैं तो नेता पार्टी बदल रहे हैं और पार्टियां अपने नेताओं की जिम्मेदारी। इस क्रम में उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा फेरबदल सालों से राजनीतिक वनवास झेल रही कांग्रेस पार्टी ने किया है। कांग्रेस ने बड़े-बड़े नेताओं के पर कतर दिये हैं और पार्टी के मुताबिक ऐसे नेताओं को जिम्मेदारियां दी गयी हैं जो सक्रिय मेतनती हैं। इसी क्रम में पार्टी में एक नया मुस्लिम चेहरा भी उभरा है जिसे बाहुबली मुख्तार अंसारी के मजबूत किले को भेदने की जिम्मेदारी दी गयी है।
बात मऊ जिले की की जा रही है जहां की राजनीति में बाहुबली मुख्तार अंसारी का बड़ा दखल है। मऊ सीट को तो मुख्तार का गढ़ कहा जाता है, जबकि घोसी सीट पर भी अंसारी की बेहतर पकड़ है। यहां मुस्लिम वोट बड़ी तादाद में हैं। घोसी सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है। पार्टी ने इसी बीच वहां से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह को हटाकर उनकी जगह इन्तेखाब आलम को जिला इकाई की जिम्मेदारी दी है।
बता दे कि घोसी उपचुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है। 21 अक्टूबर को इस सीट पर मतदान होना है। काग्रेस ने घोसी में राजमंगल यादव को प्रत्याशी बनाया है। घोसी विधानसभा क्षेत्र में अगर मुस्लिम वोटों पर गौर करे तो उनकी संख्या 60 हजार के पार है और उनकी संख्या सबसे अधिक है। ऐसे में काग्रेस पार्टी ने ऐन चुनाव के वक्त यह बदलाव कर मुस्लिम वोटरों को रिझाने की कोशिश की है।
नए जिलाध्यक्ष के ऐलान के बाद पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का दावा कर रही है। नये जिलाध्यक्ष का पार्टी के कार्य़कर्ताओं और नेताओं ने नगर क्षेत्र के एक प्लाजा में गुरुवार को जोर दार स्वागत किया। साथ ही घोसी विधानसभा के उपचुनाव को जीतने की रणनीति बनायी। जहां पर पूर्व जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्य़कर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान नये जिलाध्यक्ष इन्तेखाब आलम ने कहा कि पार्टी हाइकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसपर खरा उतरने की की कोशिश करेंगे। अपने प्रत्याशी को जिताने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।

Home / Mau / जानिये कौन हैं इन्तेखाब आलम, जिन्हें इस बड़ी राजनीतिक पार्टी ने बनाया है मुस्लिम चेहरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.