script

मऊ हिंसा में 12 लाख से अधिक की सम्पत्ति का हुआ था नुकसान, रिकवरी की तैयारी

locationमऊPublished: Dec 27, 2019 09:22:53 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

सम्पत्ति का नुकसान करने वाले 8 उपद्रवियों की हो चुकी है पहचान, निर्दोष को प्रशासन करेगा माफ

Mau Violence

मऊ हिंसा

मऊ. यूपी के मऊ में जुम्मे की नमाज के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भारी फोर्स के साथ शहर क्षेत्र का पैदल मार्च कर जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 16 दिसम्बर के हुए हिंसा के दौरान 12 लाख 31 हजार नौ सौ रुपये के सम्पत्ति का नुकसान हुआ है। नुकसान करने वाले 08 उपद्रवियों की पहचान भी कर ली गयी है, बाकी की पहचान कर जल्द ही नुकसान का रिकवरी किया जायेगा।

बता दें कि 16 दिसंबर को दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादिपुरा चौका पर एनआरसी और सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया था। जिसके बाद उपद्रवियों ने हिंसा कर सम्पत्ति का भारी नुकसान पहुंचाया था। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद शहर क्षेत्र के जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने समस्त अधिकारीयों व भारी फोर्स बल के साथ जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि 12 लाख 31 हजार नौं सौ रुपये का उपद्रवियों ने नुकसान किया है। नुकसान करने वाले 08 अपद्रवियों की पहचान कर ली गयी है । फिलहाल गहनता से जांच कर उपद्रवियों को किया जा रहा चिन्हित, निर्दोष को बचाते हुए नुकसान करने वालों से रिकवरी की जायेगी।
गुरूवार के दिन मौलाना, मौलवी और पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की गयी थी। अपील पर पहल करते हुए सभी ने जुम्मे की नमाज को शांति पूर्वक अदा किया। शहर में चारों तरफ शांति का वातावरण है। सभी प्रशासन की मदद कर शांति व्यवस्था को कायम कर धारा 144 का पालन कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो