scriptतीसरी पत्नी को भी दहेज के लिए घर से निकाला, दो से पहले ही तोड़ चुका है रिश्ता | Muslim young man third Wife removed from home for dowry | Patrika News

तीसरी पत्नी को भी दहेज के लिए घर से निकाला, दो से पहले ही तोड़ चुका है रिश्ता

locationमऊPublished: Nov 06, 2019 12:48:36 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

पीड़िता न्याय की गुहार के लिए एसपी कार्यालय पहुंच गई

Shabana

Shabana

मऊ. यूपी के मऊ जिले में एक विवाहिता को उसका पति दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता न्याय की गुहार के लिए एसपी कार्यालय पहुंच गई। जिसके बाद एसपी ने इस मामले में जांच कर कार्यवाही करने का आदेश दिया है।

दरअसल, पीड़िता शबाना खातून दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के अस्तुपुरा की निवासी है। जिसका विवाह 25 अप्रैल 2019 को नगर कोतवाली मुंशीपुरा निवासी अकरम से हुआ था। शादी के बाद उसका पति अकरम शबाना को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। इसी बीच शबाना को यह बात पता चली कि इससे पहले उसके पति की दो और शादियां हो चुकी हैं और उसके दो बच्चे भी हैं। अकरम अपनी दोनों पत्नियों को भी दहेज के लिए प्रताड़ित करके छोड़ दिया था।

अब दहेज की डिमांड नहीं पूरी हुई तो उसने शबाना को भी घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके चली आई और ससुराल की सारी कहानी अपने पिता शब्बीर अहमद से सुनाया। जिसके बाद पिता अपनी बेटी को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्य़ालय में गुहार लगाने पहुंच गए। एसपी ने विवाहिता के प्रार्थना पत्र पर कार्य़वाही करने का आदेश दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो