scriptप्रयागराज से लोकसभा चुनाव लड़ने पर योगी के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दिया यह बयान, कहा… | Nand Gopal Nandi Big Statement on Prayagraj Constituency Candidate | Patrika News

प्रयागराज से लोकसभा चुनाव लड़ने पर योगी के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दिया यह बयान, कहा…

locationमऊPublished: Mar 11, 2019 10:11:05 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

लोकसभा चुनाव के तारीखों का हो चुका है ऐलान

Nand gopal Nandi

Nand gopal Nandi

मऊ. लोकसभा चुनाव की तारीखो का ऐलान होने के बाद राजनीतिक दलों की सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रयागराज से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर योगी के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। कहा कि पप्पू मतलब राहुल गांधी, बसपा मतलब टिकट बेचने वाली पार्टी और सपा का मतलब बताया कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा लगा हो समझो उस गाड़ी में गुंडा बैठा है।
दरअसल, व्यापारियों के हित के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर योगी के मंत्री नंद गोपाल नंदी आए थे। कार्यक्रम में पहुंचे मन्त्री ने सपा बसपा के बसपा पर जमकर हमला बोला। इस दौंरान मंत्री ने व्यापारी हितों के बार में चल रही सरकारी कार्य़ योजनाओं के बारे में चर्चा किया। नन्द गोपल नन्दी ने कहा कि व्यापारियों के कल्याण के लिए प्रदेश की सरकार काम कर रही है। व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या हो, उसके लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। इसके अलावा कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस के बारे में हमे बताने की कोई जरुरत नहीं है। मायावती का केवल एक ही उद्देश्य सिर्फ टिकट बेचकर पैसा लेना है।

समाजवादी पार्टी केवल परिवार वादी पार्टी के रुप में काम करती है। एक कहावत है कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा समझों उसमें बैठा गुन्डा है। काग्रेस पार्टी और काग्रेस के जो नेता राहुल गांधी है। उनके बारे में मुझे कुछ नही कहना है। अगर पप्पू बोले तो लोग तुरन्त राहुल गांधी बोल देते है। आगे प्रयागराज से लोकसभा की तैयारी के सवाल पर कहा कि पार्टी का जो निर्णय होगा वही होगा। हमारी पार्टी में लोकतंत्र है। लोकतंत्र के सभी मानकों को पार्टी में सर्वोच्च स्थान है।
BY- Vijay Mishra

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो