मऊ

स्वीडेन से वोट देने भारत आयी प्रिया सिंह, यूपी के मऊ में डाला अपना वोट

सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति के साथ स्वीडेन में रहती हैं मऊ के निजामुद्दीनपुर की रहने वाली हैं प्रिया सिंह।

मऊMay 19, 2019 / 10:43 am

रफतउद्दीन फरीद

मऊ वोटिंग

मऊ. भारतीय लोकतंत्र में यहां के निवासियों की आस्था किस कदर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हजारों किलोमीटर दूर सात समुंदर पार से कोई सिर्फ वोट डालने के लिये भारत आए। जी हां, स्वीडेन में रहने वाली भारतीय प्रिया सिंह ऐसी ही एक जागरूक वोटर हैं जो स्वीडेन से भारत सिर्फ अपना वोट डालने आयी हैं। प्रिया सिंह का कहना है कि भारत का लोकतंत्र ही उसकी खूबसूरती है और यही देश को मजबूत बनाता है। ऐसे में वोट देना सबका कर्तव्य है।
 

मऊ के निजामुद्दीनपुरा निवासी राणा प्रताप सिंह की बेटी और दिल्ली छात्रसंघ अध्यक्ष शक्ति सिंह की बहन प्रिया सिंह अपने पति विजय विक्रम सिंह के साथ स्वीडेन में रहती हैं। पति वहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह वोट देने के लिये स्वीडेन से भारत आयी हैं और वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। वहां से अपने भाई उज्जवल सिंह के साथ सड़क के रास्ते मऊ पहुंचीं।
 

प्रिया का भारतीय लोकतंत्र के प्रति ये जज्बा दूसरों को भी प्रेरणा देने वाला है। एक नागरिक का अपने देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के कर्तव्य को पूरा करने के लिये इतना उत्साह मतदाताओं का जोश बढ़ाता है। प्रिया मऊ के निजामुद्दीनपुरा स्थित सोनी धापा इंटर कॉलेज के बूथ पर मतदान करेंगी।
By Vijay Mishra

Home / Mau / स्वीडेन से वोट देने भारत आयी प्रिया सिंह, यूपी के मऊ में डाला अपना वोट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.