scriptओमप्रकाश राजभर के बेटे ने लांघी शब्दों की मर्यादा, भाजपा को लेकर की यह टिप्पणी | omprakash Rajbhar son arvind rajbhar objectionable comment on bjp | Patrika News

ओमप्रकाश राजभर के बेटे ने लांघी शब्दों की मर्यादा, भाजपा को लेकर की यह टिप्पणी

locationमऊPublished: Aug 25, 2019 10:09:30 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

अरविन्द राजभर ने कहा कि किसी के बाप की औकात नहीं है जो…

arvind rajbhar

अरविंद राजभर ,अरविंद राजभर

मऊ. यूपी में उपचुनाव को लेकर बढ़ती सरगर्मी के बीच नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सुभासपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को सुभासपा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के महासचिव अरविन्द राजभर बीजेपी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।
अरविन्द राजभर ने कहा कि किसी के बाप की औकात नहीं है जो सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी को बर्बाद कर दे। भाजपा वाले सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी को अपने बाप की बपौती समझ लिये है। भाजपा देश ही नही दुनिया की सबसे बङी झूठी पार्टी है। रोजगार देने के नाम पर रोजगार छीना जा रहा है। इसलिए अब ऐसे गद्दारों से दो- दो हाथ करने का वक्त आ गया है। भाजपा भारतीय बेइमान पार्टी है और वह चिरकूटों की पार्टी है। इसके लोग सिर्फ धोखा देना जानते हैं, अधिकार देना नहीं जानते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो