script

यूपी में उपचुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने खोले पत्ते, गठबंधन को लेकर दिया यह बयान

locationमऊPublished: Aug 25, 2019 09:51:41 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

उन्होंने कहा कि अब हिस्से के लिए करो या मरो की लड़ाई लड़ी जायेगी, जो लोग बेईमान हैं अब उनकी पिटाई होगी

Omprakash Rajbhar

ओमप्रकाश राजभर

मऊ. यूपी की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा अभी नही हुई है, लेकिन चुनावी सरगर्मियां काफी तेज़ हो गई है। घोसी विधानसभा क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान शब्दों की मर्यादा भी लांघी गई।
ओमप्रकाश राजभर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जो 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, उसके लिए पार्टी तैयारी कर रही है। 13 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ा जायेगा। लेकिन रास्ते खुले हैं। भारतीय जनता पार्टी धोखेबाज पार्टी है, इसलिए किसी के साथ भी समझौता हो सकता है, लेकिन बीजेपी के साथ नहीं। उन्होंने कहा कि अब हिस्से के लिए करो या मरो की लड़ाई लड़ी जायेगी। जो लोग बेईमान हैं अब उनकी पिटाई होगी। ये लोग सोच रहे है कि कोई बोलेगा नही। लेकिन हम महाराजा सुहलदेव के वंशज हैं, हम गरीबों दलितों के सवाल पर छोड़ेंगे नही।
पार्टी के महासचिव अरविन्द राजभर ने कहा कि किसी के बाप की औकात नहीं है जो सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी को बर्बाद कर दे। भाजपा वाले सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी को अपने बाप की बपौती समझ लिये है। भाजपा देश ही नही दुनिया की सबसे बङी झूठी पार्टी है। रोजगार देने के नाम पर रोजगार छीना जा रहा है। इसलिए अब ऐसे गद्दारों से दो- दो हाथ करने का वक्त आ गया है। भाजपा भारतीय बेइमान पार्टी है और वह चिरकूटों की पार्टी है। इसके लोग सिर्फ धोखा देना जानते हैं, अधिकार देना नहीं जानते है।

ट्रेंडिंग वीडियो