script

जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, आठ घायल

locationमऊPublished: Nov 30, 2018 03:39:51 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया

up police

up police

मऊ. हलदरपुर थानां क्षेत्र के बाजपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चल गई। जिसमें एक की मौत और 8 लोग घायल हो गए। जिसमें दो महिलाएं और छ: पुरूष घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ मधुबन पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल हो रही है।
मृतक संदीप के भाई संजय ने बताया कि पिछले कई महीनों से जमीनी विवाद चल रहा है। जब मृतक संदीप खेत जुतवाने के लिए मौके पर पहुंचा तो विपक्ष के लोगों ने उसपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उसके बाद उसके घर में गोली मार दिया। गोली युवक के सिर में लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घर पर भी लाठी-डंडे चले जिसमें कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों में प्रताप यादव,रामेश्वर यादव,धर्मवती ,इंद्रासनी यादव,गीता, धनंजय,रामसेवक यादव है।

ट्रेंडिंग वीडियो