scriptयूपी के मऊ में बड़ा हादसा, कच्चा मकान गिरा, एक मासूम की मौत, 6 घायल | One innocent boy death and six injured due to falling house in rain | Patrika News

यूपी के मऊ में बड़ा हादसा, कच्चा मकान गिरा, एक मासूम की मौत, 6 घायल

locationमऊPublished: Sep 28, 2019 11:03:09 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

घायलों को बाहर निकाल औऱ इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

Death

Death

मऊ. यूपी के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम विभाग द्वारा अलर्ट घोषित कर दिया गया। मौसम विभाग के अलर्ट में मऊ जनपद भी शामिल है। आलम यह है कि जनपद में लगातार गुरुवार से ही बारिश हो रही है। इस बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है। हाल ये है कि लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। जिसमें एक चार माह के मासूम की मौत हो गयी। जबकि छह लोग मलबे में दबकर घायल हो गये।
बता दें कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के हासापुर किरकिट गांव में शनिवार की अलसुबह लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। इस मकान में सो रहे चार माह के बच्चे अल्ताफ की दबने से तत्काल ही मौत हो गयी। जबकी मलबे में दबने से अलीना, सबीना, साहिल, नासाबा, नदीम और जरीना गंभीर रुप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनने के बाद मौके पर पहुचे ग्रामिणों ने मलबा हटा कर घायलों को बाहर निकाल औऱ इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि बच्चे के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो