scriptमठ की भूमि पर कब्जा करने वाले 106 भूमाफियाओं पर केस दर्ज | police register case against 106 land mafias in mau | Patrika News

मठ की भूमि पर कब्जा करने वाले 106 भूमाफियाओं पर केस दर्ज

locationमऊPublished: Feb 22, 2020 08:25:53 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

जिलाधिकारी की कार्यवाही से भूमाफियाओं में दहशत, सरकारी भूमि पे कब्जा करने वाले हैं परेशान

 land mafias in mau

जिलाधिकारी की कार्यवाही से भूमाफियाओं में दहशत, सरकारी भूमि पे कब्जा करने वाले हैं परेशान

मऊ. यूपी के मऊ जिले में योगी सरकार के एन्टी भूमाफिया टीम द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से कुन्डली जमाने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजपुरा गांव में मठ की भूमि पर कागजातों में हेराफेरी कर के 106 लोगों ने अपने नाम दर्ज करा लिया था।
इसकी शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जांच में मामला सत्य मिला। जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को थाने में एन्टी भूमाफिया के तहत 106 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

बतादें कि जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एन्टी भूमाफिया के तहत चिन्हित कर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के ताजपुर गांव में 106 लोगों ने हेराफेरी कर मठ की भूमि को अपना नाम करा लिया था।
जिसकी शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जांच में मामला सही मिला। जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर सरायलखंशी थाने में एन्टी भूमाफिया के तहत 106 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें कृष्णा महाविद्यालय के प्रबन्धक तेजबहादुर यादव सहित 106 लोग सामिल है।
इन लोगों द्वारा मठ की भूमि पर स्कूल, दुकान, मकान आदि बना कर कब्जा किया गया है। जिसकों अगले चरण में जिलाधिकारी की टीम मुक्त कराने का काम करेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो