scriptमऊ से आनंद विहार अब सुपर फास्ट ट्रेन, रेल मंत्री 14 फरवरी केा दिखाएंगे हरी झंडी | Rail Minister Piyush Goel will Start Mau Anand Vihar Train on 14 Feb | Patrika News
मऊ

मऊ से आनंद विहार अब सुपर फास्ट ट्रेन, रेल मंत्री 14 फरवरी केा दिखाएंगे हरी झंडी

ट्रेन का औडि़हार, सुल्तानपुर और लखनऊ (चारबाग) स्टेशन पर काॅमर्शियल स्टाॅपेज दिया गया है

मऊFeb 11, 2021 / 07:30 pm

रफतउद्दीन फरीद

Train

ट्र्र्रेन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मऊ. रेलवे की ओर से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले को पहली सुपरफास्ट ट्रेन की सौगात मिली है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन मऊ से आनंद विहार के बीच चलेगी। इस ट्रेन के चलने से मऊ से आनंद विहार की यात्रा 14 घंटे में की जा सकेगी। 14 फरवरी को रेलमंत्री पीयूष गोयल इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

 

पी आर ओ अशोक कुमार ने मीडिया को बताया है कि ट्रेन का स्टॉपेज पहले मऊ से आनंद वहिार के बीच मऊ जौनपुर और कानपुर सेंटर ही दिया गया था। पर अब इसके ठहराव वाले स्टेशन बढ़ाए गए हैं। अब इस ट्रेन के तीन और काॅमर्शियल स्टाॅपेज बनाए गए हैं। ट्रेन अब औड़िहार जंक्शन, सुल्तानपुर और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी।

 

यह ट्रेन हर मंगलवसार और शुक्रवार को मऊ से आनंद विहार के लिये रवाना होगी, जबकि आनंद विहार से मऊ के लिये बुधवार और शनिवार को आएगी।

Home / Mau / मऊ से आनंद विहार अब सुपर फास्ट ट्रेन, रेल मंत्री 14 फरवरी केा दिखाएंगे हरी झंडी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो