script

सपा नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कह दी ऐसी बात

locationमऊPublished: Oct 16, 2019 11:27:41 am

घोसी उपचुनाव में सपा समर्थित सुधाकर सिंह की जीत का किया दावा।

Ramgovind Chauhary Yogi Adityanath

रामगोविन्द चौधरी योगी आदित्यनाथ

मऊ. समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि दोनों ने राजनीति की ऐसी की तैसी कर दी है। उन्होंने कहा कि योगी जी ने राजनैतिक मर्यादा को समाप्त कर दिया है। उनके पास राजनीतिक सूझबूझ नहीं है।
राम गोविन्द चौधरी मऊ के घोसी में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के सिलसिले में पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा और सीएम योगी पर हमले किये। तंज करते हुए कहा कि सीएम योगी अभी थोड़े दिन पहले ही घोसी विधानसभा में आए थे। अब दोबारा आ रहे हैं। वो अगर 10 बार भी आ जाएं तो जनता का मूड नहीं बदल सकते। घोसी की जनता ने सपा समर्थित सुधाकर सिंह को जिताने का मूड बना लिया है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि योगी जी प्रधानी के चुनाव में भी जाते हैं और अगर अगली बार वो मुख्यमंत्री रहे तो बीडीसी के चुनावों में भी वोट मांगने जाएंगे।
राम गोविंद चौधरी सिलिंडर विस्फोट हादसे की सूचना मिलते ही मऊ पहुंचे और पीड़ितों से मिलकर उनका दुख बांटा। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण किया।

By Correspondence

ट्रेंडिंग वीडियो