scriptलाटरी सिस्टम से हुआ चुनाव, सीमा देवी को मिली जीत के बाद समर्थकों में उत्साह | seema devi new pradhan in mau dist win lotery system | Patrika News

लाटरी सिस्टम से हुआ चुनाव, सीमा देवी को मिली जीत के बाद समर्थकों में उत्साह

locationमऊPublished: Nov 26, 2019 10:08:00 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

लाॅटरी सिस्टम के माध्मय से चुनाव किया गया

 mau dist win lotery system

लाॅटरी सिस्टम के माध्मय से चुनाव किया गया

मऊ. यूपी के मऊ जिले में कोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी द्वारा मंगलवार को चयनपुर ग्राम सभा के प्रधान पद का चुनाव लाटरी सिस्टम के माध्यम से किया गया। 10 सदस्यों ने लाॅटरी सिस्टम के माध्यम से अपना वोट किया। जिसके बाद दो दावेदारों के पक्ष में 05-05 मत पङे। जिसके बाद मामला बराबरी का होने के बाद लाॅटरी सिस्टम के माध्मय से चुनाव किया गया। जिसमें सीमा देवी ग्राम प्रधान चुनी गयी।
बतादें कि चयनपुर ग्राम सभा के प्रधान के मौत हो जाने के बाद पद रिक्त हो गया। जिसके बाद वरिष्ठता के आधार पर चयनित कर दिया गया था। लेकिन उसकों लेकर लोग न्यायालय में गये थे। जिसके बाद न्यायालय ने आदेश दिया था कि सभी सदस्यों को बुला कर आपसी सहमति के आधार पर प्रधान का चयन किया जाये। उसी आदेश के अऩुसार जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सभी सदस्यों को बुला कर ग्राम प्रधान के चयन करने की पक्रिया को शुरु किया गया।
जिसमें 10 सदस्यों ने अपने मत दिये। जिसमें सीमा देवी और मुराती देवी को पांच पांच मत मिले। जिसके बाद मामला बराबरी का होने के बाद लाटरी सिस्टम का प्रयोग किया गया। जिसमें सीमा देवी को सर्व सम्मति से ग्राम प्रधान चुना गया। जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा उन्हें ग्राम प्रधान पद की जिम्मेदारी को ईमानदारी से करने का दायित्व सौपा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो