scriptमुलायम से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव सपा के इस गढ़ में रखी जनसभा, समाजवादी पार्टी में मची हड़कम्प | Shivpal Singh Yadav Rally in Azamgarh on 26th November | Patrika News

मुलायम से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव सपा के इस गढ़ में रखी जनसभा, समाजवादी पार्टी में मची हड़कम्प

locationमऊPublished: Nov 12, 2018 04:37:46 pm

तेज हुई तैयारियां, बड़ी जनसभा के बाद पड़ोस के जिलो में जाएंगे शिवपाल यादव।

Shivpal singh Yadav and Akhilesh Yadav

शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव

मऊ. समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी बनाने और पदाधिकारियों का चयन करने के बाद अब चुनावी तैयारियों पर पूरा फोकस कर दिया है। अब जिले-जिले और मंडल स्तर पर पार्टी की चुनावी तैयारियों की बैठक की जा रही है। उसमें पार्टी को मजबूत करने के साथ ज्यादा से ज्यादा सपा समेत दूसरे दलों के लोगों और जनता को जोड़ने पर बल दिया जा रहा है। बैठकों में लगातार ये बातें कही जा रही हैं कि पार्टी को इतना मजबूत करना है कि महागठबंधन बने तो हमारे बिना न बने और अगर हमारी पार्टी उमसें शामिल हो तो सम्मानजनक सीटों के साथ हो।
 

मऊ में भी शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की समीक्षा बैठक हुई जिसमें चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में आजमगढ़ मंडल के प्रभारी राम दर्शन यादव मौजूद रहे। उनके अलावा युवजन सभा प्रभारी बनाए गए भरत सिंह ने भी बैठक में हिस्सा लिया। राम दर्शन यादव ने बताया कि 26 नवंबर का आजमगढ़ में पार्टी की एक बड़ी जनसभा आयोजित होगी। इसमें खुद शिवपाल यादव मौजूद होंगे। वह मंडल के जिलों के कार्यकर्ताओं संबोधित करेंगे। वह आजमगए़ में जनसभा करने के बाद मऊ होते हुए बलिया में भी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता, जिसका जो नाम है लोग वही जानते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिये बन रहे महागठबंधन में अगर सम्मानजनक रूप से शामिल होने का मोका मिलेगा तो उनकी पार्टी शामिल हो सकती है।
By Vijay Mishra

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो