मऊ

Lok Sabha Election: ओमप्रकाश राजभर के गढ़ में सपा प्रत्याशी ने भरी हुंकार

Lok Sabha Election: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए रसड़ा में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। रसड़ा में ही ओमप्रकाश राजभर का निवास और सुभासपा का कार्यालय भी है।

मऊApr 03, 2024 / 06:57 pm

Abhishek Singh

राजीव राय ने कार्यालय का किया उद्घाटन

Loksabha Election: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए रसड़ा में केनरा बैंक के बगल में कार्यालय का उद्घाटन किया। रसड़ा में ही ओमप्रकाश राजभर का निवास और सुभासपा का कार्यालय भी है। ऐसे में सपा ने ओमप्रकाश के राजनीतिक भूमि में सेंधमारी का प्रयास शुरू कर दी है क्योंकि घोसी लोकसभा से ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर चुनावी मैदान में हैं। इस अवसर पर किन्नर समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी तथा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजीव राय को विजयी होने का आशीर्वाद दिया जबकि उन्होंने शुभाशीष देने के लिए किन्नर समाज का आभार जताया।
राजीव पैसे कमाने नहीं सेवा करने घोसी आएं है- पूजा राय

अपने भोजपुरी संबोधन में गठबंधन की इकाई कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूजा राय बोलीं, राजीव राय को पैसे की जरूरत नहीं है क्योंकि वह खुद एक व्यवसायी हैं और सक्षम हैं। वह यहां कर्म करने के लिए आए हैं। महिला-पुरुष, किन्नर समाज सभी के आशीर्वाद से अच्छा परिणाम आएगा।
वहीं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मीडिया पर बहुत खर्च कर रही है। आजादी के आंदोलन में अखबारों ने बड़ी भूमिका निभाई थी। आज भी वैसी ही भूमिका की जरूरत है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के पक्ष में गरीब वर्ग लामबंद हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह धरती चीकू पांडे, मंगल पांडे और चंद्रशेखर की धरती है। हमें विपक्ष के हर अफवाह का जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा।
सपा प्रत्याशी बोले भाजपा भी मेरा प्रचार कर रही है

सबसे अंत में पार्टी प्रत्याशी राजीव राय ने उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ सपा और इंडिया गठबंधन ही नहीं, भाजपा भी प्रचार कर रही है क्योंकि ओमप्रकाश राजभर ने किसी को भी नहीं छोड़ा है। इसलिए हर वर्ग उनके विरोध में है। उन्होंने कहा कि रसड़ा के लोग मीठी बोली के लिए जाने जाते हैं लेकिन ओम प्रकाश राजभर को जिसने भी सहारा दिया, उसी के लिए वह गले की फांस बन गये। भाजपा ने सहारा दिया तो उसे ही कोसने लगे। सपा से सहयोग लिया तो अखिलेश यादव को सैफई भेजने की बात कहने लगे। उन्होंने धूप में खड़े होकर उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि जब 2014 में चुनाव लड़ा था तब से अब में बहुत कुछ बदल चुका है। सेवानिवृत्त सेना के जवान साथ में खड़े हैं। सुहेलदेव समाज के साथ ही किन्नर समाज भी आशीर्वाद दे रहा है। कांग्रेस ने जैसे हौसला बढ़ाया है, उससे विजय सुनिश्चित है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Mau / Lok Sabha Election: ओमप्रकाश राजभर के गढ़ में सपा प्रत्याशी ने भरी हुंकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.