मऊ

बाहुबली मुख्तार अंसारी गैंग पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने वाले एसपी अनुराग आर्या बने प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक

अनुराग आर्या जाते-जाते भी मुख्तार गैंग के लोगों पर कार्रवाई करते गए हैं।

मऊAug 19, 2020 / 07:15 pm

रफतउद्दीन फरीद

अनुराग आर्या

मऊ. यूपी सरकार ने मऊ जिले के एसपी अनुराग आर्या का तबादला कर दिया है। उन्हें प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है। अनुराग आर्या वही हैं जिन्होंने बाहुबली मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाइयां की हैं। गिरोह के कर्इ सदस्यों और मुख्तार के करीबियों के असलहे जब्त किये हैं। मुख्तार गैंग को आर्थिक मदद पहुंचाने वाले मछली माफिया के खिलाफ एक्शन लेकर उनकी करोड़ों की सम्पत्ति जब्त की है।

 

उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। अभी हाल ही में मऊ में मुख्तार के करीबी कोयला माफिया उमेश सिंह का शाॅपिंग माॅल सील किया गया है। दो दिन पहले ही मुख्तार गिरोह के तीन सदस्यों को जिला बदर किया गया है। मऊ में पुलिस ने मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े अपराधियों के पांच लाइसेंस रद्द कर दिये हैं। अभी तक पुलिस ने 20 लाइसेंस निलंबित करते हुए 13 को निरस्त कर दिया है। मन्ना सिंह हत्याकांड में मुख्तार के सह अभियुक्त रहे रजनीश सिंह उर्फ सूयर्नाथ सिंह, डी-60 गैंग सरगना अंकुर राय से जुड़े प्रवीण कुमार राय के दो, राय के परिजन के अलावा मांधाता शुक्ला का लाइसें निरस्त किया गया है।

Hindi News / Mau / बाहुबली मुख्तार अंसारी गैंग पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने वाले एसपी अनुराग आर्या बने प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.