Ghosi By election Result: क्या OP Rajbhar का नहीं रहा प्रभाव, पहले राउंड से बढ़त में है सपा के सुधाकर सिंह
मऊPublished: Sep 08, 2023 12:31:08 pm
Ghosi By election Result: घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह चौहान शुरू से बढ़त बनाए हुए हैं। 8वें चरण की गिनती में सपा के सुधाकर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। क्या राजभर वोटर सपा में चले गए?


ओपी राजभर।
8वें चरण की गिनती के बाद सपा के सुधाकर सिंह को 29030 वोट मिले हैं। भाजपा के कैंडिडेट दारा सिंह को 22145 वोट मिले हैं। हालांकि सातवें राउंड की गिनती के बाद दारा सिंह चौहान ने दोगुने वोटो से पीछे हो गए थे। 7वें राउंड की मतगणना में सुधाकर सिंह 36496 वोट और दारा सिंह चौहान को 18311 वोट मिले।