scriptइनिशिएटिव पाठशाला में बच्चों के साइंस मॉडल ने सबका मन मोहा | Students Science Model Exhibition in Mau | Patrika News

इनिशिएटिव पाठशाला में बच्चों के साइंस मॉडल ने सबका मन मोहा

locationमऊPublished: Mar 12, 2019 09:18:08 am

जिलाधिकारी ज्ञानशेखर त्रिपाठी ने कहा इससे प्राथमिक स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की कमियों में गुणात्मक सुधार होगा।

Science Model

इनिशिएटिव पाठशाला में बच्चों के साइंस मॉडल ने सबका मन मोहा

मऊ. प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिये मऊ जिले में इनिशिएटिव पाठशाला की शुरुआत की गयी। इसका मबसद जिले के सभी प्राथमिक स्कूलों को एक मंच मुहैया कराना और बच्चों में खोजी मानसिकता को विकसित करना है। सिटी एरिया में नगर पालिका कम्युनिटी सेंटर में इसका आयोजन हुआ। इसमें प्राथमिक स्कूल के बच्चों द्वारा तैयार साइंस मॉडल व खेती के माध्यम वाले मॉडल समेत मॉडल प्रदर्शित किए गए। बच्चों के बनाए मॉडल की प्रदर्शनी देख हर किसी ने उनकी तारीफ की और ऐसे आयोजनों को बच्चों बौद्धिक विकास के लिये जरूरी बताया। इस मौके पर डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी भी वहां पहुंचे और बच्चों के मॉडल देख उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने तैयार मॉडलों के संबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि अब सरकार और शिक्षकों के निजी प्रयासों से प्राथमिक स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की कमियों में गुणत्मक सुधार दिखने लगा है। ऐसे प्रयासों का हमारी शिक्षा व्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा और इसे बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
By Vijay Mishra

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो