scriptउपचुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेगी भाजपा, स्वतंत्रदेव सिंह का दावा | Swatantra Dev Singh Statement BJP will Win all 11 Seats of By Election | Patrika News

उपचुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेगी भाजपा, स्वतंत्रदेव सिंह का दावा

locationमऊPublished: Oct 07, 2019 08:30:26 am

कहा हमरीरपुर से हमने उपचुनाव में जीत की शुरुआत कर दी है।

Swatantra Dev Singh

स्वतंत्रदेव सिंह

मऊ. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया है कि यूपी में हो रहे सभी 11 सीटों के उपचुनाव भाजपा जीतेगी। इस दौरान उन्होंने घोसी से बीजेपी प्रत्याशी विजय राजभर की जीत का दावा।
स्वतंत्रदेव सिंह घोसी विधानसभा क्षेत्र के बापू इंटर कालेज में भारतीय जनता पार्टी के के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने मंच घोसी विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी विजय राजभर को जीताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाने की अपील किया। इसके बाद कहा कि प्रदेश की सभी सीटों को पार्टी जीतेगी। हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव जीतकर हमने इसकी शुरुआत कर दी है और जीत का बिगुल बज चुका है।
देश के प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जो गरीबों का विकास और कल्याण कर रहे है। बीजेपी सरकार हर गरीब को पक्का मकान और हर घर में नल लगाकर स्वच्छ जल देने के लिये संकल्पित है। शेष बचे घरों में भी शौचालय देना है। आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपया का कार्ड देना है। हमारी सरकार ने किसानों का का कर्ज ही माफ नहीं किया बल्कि किसानों को सम्मान निधि के नाम पर छह हजार रुपये सालाना भी दे रही है। पार्टी गरीबों के लिये काम कर रही है और विकास के दम पर ही हमने उपचुनाव में जीत का सिलसिला शुरू कर दिया है। घोसी विधानसभा सीट पर माहौल काफी अच्छा है। इसलिए इस सीट को भी जीत रहे है।
घोसी विधानसभा उपचुनाव में गरीब सब्जी बेचने वाले के बेटे को प्रत्याशी बनाया गया है। यहां के लोग चाय बेचने वाले पीएम मोदी से जोङ कर देख रहे है। इसलिए प्रत्याशी विजय को छोटे मोदी की उपाधी दी जा रही है। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विजय कार्यकर्ता है। मोदी जी मोदी जी है। विजय छोटा कार्यकर्ता है, पार्टी के एक कार्य़कर्ता के रुप में ही आप सभी के बीच में है। आप सभी का आर्शीवाद और स्नेह इसे मिलना चाहिए, हम बस यही अपेक्षा करते हैं।
By Correspondence

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो